RRB Group D Biology MCQ 2026: Top 20 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर




 Railway Group D, SSC, NTPC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Biology के Top 20 महत्वपूर्ण MCQs हिंदी में। इसमें कोशिका, ऊतक, प्रजनन, मानव शरीर, प्रकाश संश्लेषण और वंशानुक्रम से जुड़े प्रश्नों के साथ Memory Tricks, PYQ Analysis, Quick Revision और Exam Trap Notes दिए गए हैं।

Q.1 निम्नलिखित में से कौन सा पौधा बीजाणुओं द्वारा प्रजनन करता है?
A) गुलाब
B) बैंगन
C) मॉस
D) चना
उत्तर: C) मॉस

 Fast Memory Point:
“मॉस और फर्न जैसे पौधे बीज नहीं, बीजाणुओं (Spores) से प्रजनन करते हैं।”

Q.2 पादप कोशिकाओं में गोलगी काय का मुख्य कार्य क्या है?
A) कोशिका को आकार देना
B) सुरक्षा प्रदान करना
C) लाइसोसोम निर्माण में सहायता
D) प्रोटीन संश्लेषण
उत्तर: C) लाइसोसोम निर्माण में सहायता

 Explanation:

गोलगी काय पदार्थों को संग्रहित, संशोधित और पैक करता है। यह लाइसोसोम के निर्माण में भी सहायता करता है।

Q.3 उबली हुई रोयो पत्ती जीवद्रव्य कुंचन क्यों नहीं दिखाती?
A) मृत कोशिकाएँ परासरण नहीं कर सकतीं
B) भित्तियाँ लवण रोकती हैं
C) केंद्रक विसरण रोकता है
D) क्लोरोफिल जल सोख लेता है
उत्तर: A) मृत कोशिकाएँ परासरण नहीं कर सकतीं

 Explanation:

जीवद्रव्य कुंचन केवल जीवित कोशिकाओं में होता है। उबालने पर कोशिकाएँ मृत हो जाती हैं और परासरण नहीं हो पाता, इसलिए जीवद्रव्य कुंचन दिखाई नहीं देता।

Q.4 प्रत्येक पीढ़ी में DNA की मात्रा दुगनी न हो, यह कौन सुनिश्चित करता है?
A) समसूत्री विभाजन
B) युग्मकों में DNA का अपचयन
C) कोशिका वृद्धि
D) निषेचन
उत्तर: B) युग्मकों में DNA का अपचयन

प्रक्रियाDNA पर प्रभाव
समसूत्री विभाजनDNA समान रहता है
अर्धसूत्री विभाजनDNA आधा हो जाता है

 Quick Revision:
अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis) में युग्मकों का DNA आधा हो जाता है, जिससे निषेचन के बाद DNA की मात्रा संतुलित बनी रहती है।

Q.5 कायिक प्रवर्धन के संबंध में कौन सा कथन सही है?
A) जड़, तना, पत्ती नए पौधे बना सकते हैं
B) गन्ना और गुलाब में प्रयुक्त होता है
C) दोनों सही
D) दोनों गलत
उत्तर: C) दोनों सही

Trap Logic:
कायिक प्रवर्धन (Vegetative Propagation) में पौधे के जड़, तना या पत्ती से नया पौधा बन सकता है। गन्ना, गुलाब, आलू आदि में यह विधि सामान्य रूप से प्रयोग होती है।

Q.6 पौधे वायु से कौन सा पोषक तत्व प्राप्त करते हैं?
A) आयरन
B) हाइड्रोजन
C) नाइट्रोजन
D) कार्बन
उत्तर: D) कार्बन

 Fast Memory Point:
“पौधे वायु से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं।”

Q.7 चिकनी अंतःप्रद्रव्य जालिका किसके निर्माण में सहायक होती है?
A) स्टार्च
B) प्रोटीन
C) लिपिड
D) DNA
उत्तर: C) लिपिड

रेलवे, SSC और Group D परीक्षाओं में कोशिकांगों (Cell Organelles) के कार्यों से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं। चिकनी अंतःप्रद्रव्य जालिका (SER) का मुख्य कार्य लिपिड एवं वसा निर्माण होता है।

Q.8 कौन सा संयोजी ऊतक अस्थियों के जोड़ को चिकना बनाता है?
A) एरिओलर ऊतक
B) उपास्थि
C) लिगामेंट
D) वसा ऊतक
उत्तर: B) उपास्थि

ऊतकमुख्य कार्य
उपास्थि (Cartilage)     अस्थियों के जोड़ को चिकना बनाना
लिगामेंट (Ligament)     हड्डी को हड्डी से जोड़ना
एरिओलर ऊतक                अंगों के बीच स्थान भरना
वसा ऊतक      ऊर्जा संग्रह करना

Q.9 मेंडल ने वंशानुक्रम के नियमों के लिए कितने विपरीत लक्षण चुने थे?
A) 5
B) 6
C) 7
D) 8
उत्तर: C) 7

Memory Point:
“मेंडल ने मटर के पौधों में 7 विपरीत लक्षण चुनकर वंशानुक्रम के नियम बताए थे।”

Q.10 प्रतिवर्त चाप में आवेग का सही पथ क्या है?
A) संवेदी अंग → मेरुरज्जु → मोटर न्यूरॉन → पेशी
B) मेरुरज्जु → संवेदी अंग → पेशी
C) मोटर न्यूरॉन → मेरुरज्जु → पेशी
D) पेशी → मेरुरज्जु → संवेदी अंग
उत्तर: A) संवेदी अंग → मेरुरज्जु → मोटर न्यूरॉन → पेशी

Quick Revision:

प्रतिवर्त क्रिया में संदेश संवेदी न्यूरॉन से मेरुरज्जु होकर मोटर न्यूरॉन तक जाता है।

Q.11 कौन सा कोशिकांग लाइसोसोम निर्माण में शामिल होता है?
A) माइटोकॉन्ड्रिया
B) गोलगी बॉडी
C) राइबोसोम
D) क्लोरोप्लास्ट
उत्तर: B) गोलगी बॉडी

One-liner Revision:

गोलगी बॉडी कोशिका में लाइसोसोम निर्माण का मुख्य केंद्र होती है।


Q.12 पौधे अपने अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन कैसे करते हैं?
A) नेफ्रॉन द्वारा
B) मूल रोम द्वारा
C) गिरी हुई पत्तियों व रेजिन द्वारा
D) केवल ऑक्सीजन बनाकर
उत्तर: C) गिरी हुई पत्तियों व रेजिन द्वारा

PYQ Angle:

पौधों में उत्सर्जन (Excretion in Plants) से जुड़े प्रश्न Railway, SSC और Group D परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। विशेष रूप से रेजिन, गोंद और गिरी हुई पत्तियों द्वारा अपशिष्ट निष्कासन महत्वपूर्ण टॉपिक है।

Q.13 यौन संचारित रोगों की रोकथाम के लिए कौन सी विधि सबसे प्रभावी है?
A) कॉपर-T
B) ट्यूबेक्टॉमी
C) कंडोम
D) मौखिक गोलियाँ
उत्तर: C) कंडोम

Diagram Hint:

चित्र में “Barrier Method” दिखे तो कंडोम याद रखें, क्योंकि यह गर्भनिरोध के साथ यौन संचारित रोगों से भी सुरक्षा देता है।

Q.14 पुंकेसर के मुख्य भाग कौन से हैं?
A) बीजांड और वर्तिकाग्र
B) परागकोष और तंतु
C) अंडाशय और वर्तिका
D) दल और पंखुड़ी
उत्तर: B) परागकोष और तंतु

Memory Trick:

“पुंकेसर का ‘प’ = परागकोष और ‘त’ = तंतु”
याद रखो: PT → परागकोष + तंतु

Q.15 पैरेंकाइमा कोशिकाएँ कैसी होती हैं?
A) मृत व मोटी
B) जीवित व अंतरकोशिकीय स्थान सहित
C) लिग्निनयुक्त
D) कठोर व मृत
उत्तर: B) जीवित व अंतरकोशिकीय स्थान सहित

One-liner Revision:

पैरेंकाइमा जीवित कोशिकाएँ होती हैं, जिनमें अंतरकोशिकीय स्थान पाए जाते हैं।

Q.16 वृषणों को ढकने वाली थैली को क्या कहते हैं?
A) मूत्राशय
B) यूरेटर
C) स्क्रोटम
D) नेफ्रॉन
उत्तर: C) स्क्रोटम

Real Exam Trap:

परीक्षा में “स्क्रोटम” और “मूत्राशय” में भ्रम कराया जाता है।
याद रखें:

  • स्क्रोटम → वृषणों की थैली
  • मूत्राशय → मूत्र संग्रह करने का अंग ।

Q.17 रस संवेदी ग्राही किसका पता लगाते हैं?
A) प्रकाश
B) ध्वनि
C) स्वाद
D) गंध
उत्तर: C) स्वाद

Memory Point:

“रस” शब्द स्वाद से जुड़ा है, इसलिए रस संवेदी ग्राही स्वाद का पता लगाते हैं।

Q.18 लार में पाया जाने वाला एंजाइम कौन सा है?
A) पेप्सिन
B) ट्रिप्सिन
C) टायलिन
D) लाइपेज
उत्तर: C) टायलिन

Fast MCQ:

टायलिन एंजाइम लार में पाया जाता है और यह स्टार्च के पाचन में सहायता करता है।

Q.19 प्रकाश संश्लेषण से बना अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संग्रहित होता है?
A) ग्लाइकोजन
B) सुक्रोज
C) स्टार्च
D) सेल्यूलोज
उत्तर: C) स्टार्च

PYQ Angle:

प्रकाश संश्लेषण और भोजन संग्रहण से जुड़े प्रश्न SSC, Railway और Group D परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। पौधे अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट को स्टार्च के रूप में संग्रहित करते हैं।

Q.20 गर्भनिरोधक युक्ति जो गर्भाशय में स्थापित की जाती है, वह है—
A) कंडोम
B) कॉपर-T
C) वैक्टोमी
D) ट्यूबेक्टॉमी
उत्तर: B) कॉपर-T

One-liner Revision:

कॉपर-T एक IUCD गर्भनिरोधक युक्ति है, जिसे गर्भाशय में स्थापित किया जाता है।